पीलीभीतराजनीति

भोपतपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी निर्विकार अपूर्व सिंह ने अपने काफिले के साथ भोपतपुर पहुंचकर किया जोर दार स्वागत ।

पीलीभीत

क्रांति बुलेटिन न्यूज  (अमित ठाकुर जिला ब्यूरो)

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के पूरनपुर में प्रथम आगमन पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी निर्विकार अपूर्व सिंह ने पंजाब पैलेस भोपतपुर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 150 गाड़ियों के साथ पंजाब पैलेस भोपतपुर पहुंचकर जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का गाजे बाजे एवं ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया

इस अवसर पर पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी निर्विकार अपूर्व सिंह के नेतृत्व में प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह व प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी प्रधानों ने मिलकर भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य को फूलमाला पहनाकर व

पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। हजारों की संख्या में मौजूद प्रधान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया l ढोल नगाड़ों व डीजे की गूंज और भारतीय जनता पार्टी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा l कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओ ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने नए जिलाध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया l इस दौरान स्थानीय लोगों की भी अच्छी- खासी भागीदारी देखने को मिलीं जिससे कार्यक्रम का स्वरूप और भी भव्य हों गया l इसके बाद जिलाध्यक्ष का काफिला कढ़ेरचोरा के लिए रवाना हुआ l

कार्यक्रम में पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, विचित्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनपाल गौतम, शिवपाल सिंह (प्रधान), लक्ष्मीकांत भारद्वाज प्रधान पति, जितेंद्र सिंह, रामपाल कश्यप प्रधान, बादाम सिंह प्रधान, अरविंद कुमार वर्मा प्रधान, रितुराज पासवान सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी निर्विकार अपूर्व सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा। और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी निर्विकार अपूर्व सिंह ने सभी कार्यकर्ताओ एवं प्रधान संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Back to top button