
पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन न्यूज (अमित ठाकुर जिला ब्यूरो)
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के पूरनपुर में प्रथम आगमन पर नगर पालिका कार्यालय सभागार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरनपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में सभासद गणों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में पूरनपुर के माननीय विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री एवं महादेव गाईन, जिला उपाध्यक्ष अतिन्दर पाल सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, धीरज शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य रितुराज पासवान सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा। वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया।




