
हरिद्वार
दिनांक 23.03.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी ओमप्रकाश द्वारा थाना आकर बताया कि गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक निवासी गायत्री विहार सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री के साथ कई बार दुराचार किया गया है जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी ।
जिसके आधार पर तत्काल थाना कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0स0-126/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में आरोपित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तन्त्र को अलर्ट किया गया। अच्छी किस्म कि सुरागरसी पतारसी के चलते गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपित को पकडा गया।
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
नाम व पता आरोपित
गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक निवासी गायत्री विहार सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार।




