
हल्द्वानी
रिपोर्टर : मजहिर खान
हल्द्वानी में नवभारत साक्षर कार्यक्रम (उल्लास) के अंतर्गत 15 वर्ष से ऊपर के अक्षाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें वर्ष में दो बार परीक्षाएं होती है मार्च एवं सितंबर इस बार मार्च की परीक्षाओं में विकासखंड हल्द्वानी से 135 लक्ष्य के सापेक्ष 424 लोगों ने परीक्षा दी है, खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विभिन्न प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई परीक्षा के उपरांत मूल्यांकन कर जनपद को भेज दी गई है। सभी पास हुए अभ्यर्थियों को एनआईओएस से प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे जिनकी मान्यता हमारे स्कूलों के बराबर ही होगी।





