क्राइमहरिद्वार

गौकशी करने वाला आरोपी रुड़की पुलिस व गौ स्क्वाड टीम की गिरफ्त में।

03 आरोपी मौके से फरार, तलाश हेतु पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है,,मौके से 76.03 किलोग्राम गौमांस व कटान उपकरण बरामद।

रुड़की हरिद्वार

दिनांक 11.04.2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस एवं गौ स्क्वाड टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जौरासी में एक मकान में गौकशी की जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान एक आरोपी को मौके से दबोचा गया, जबकि अन्य 03 आरोपी फरार हो गए, मौके से 76.03 किलोग्राम गौवंशीय मांस एवं पशु कटान उपकरण बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 121/2026 गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

हिरासत में लिए गए आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है साथ ही फ़रार आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है।

पकड़ा गया आरोपी

अब्दुल बहाब पुत्र निसार निवासी इस्लामनगर कोतवाली मंगलौर

बरामद माल

1. 76.03 किलोग्राम गौमांस

2. ⁠पशु कटान उपकरण

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button