Homeहल्द्वानी

श्रमिकों के आंदोलन के बीच नेताओं की गिरफ्तारी”पुलिस बोली धरना समाप्त, नही होने देगें महौल खराब। 

हल्द्वानी

रिपोर्टर मजहिर खान

हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। वहीं छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कहीं और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।

इधर पुलिस ने कहा कि कुछ मांगों को लेकर श्रमिकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसमें 12 मांगे मिल प्रबंधन द्वारा मान ली गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा श्रमिकों को भड़काया जा, रहा था शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी जिसपर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल धरना समाप्त हो गया है उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी को भी मौहाल खराब करने नहीं दिया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button