Homeहल्द्वानी

स्वर्गीय श्री प्रमोद कडवाल की पंचमी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 87 युनिट रक्त एकत्रित। 

लालकुआँ

रिपोर्टर मजहिर खान

– लालकुआँ के हल्दूचौड़ निवासी स्वर्गीय प्रमोद कडवाल की पंचमी पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को हल्दूचौड के रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 87 यूनिट रक्तदान किया।

सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। रक्तदान के लिए आए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

इस दौरान आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

कार्यक्रम के आयोजन में हिमांशु कब्ड़वाल (पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल) और आशीष कब्ड़वाल (छात्र महासंघ अध्यक्ष, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल) की अहम भूमिका रही।

शिविर सफल आयोजन के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर मानवता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button