Homeहरिद्वार

रावली महदूद के मुख्य बाजार में चला बुलडोजर।

हरिद्वार संवाददाता,, रणविजय कुमार

खबर हरिद्वार से हैं जहाँ आपको बताते चले की एक बार फिर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है, बहादराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत रावली महदूद/ब्रह्मपुरी के मुख्य बाजार में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई,लंबे समय से बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कई दुकानदार और ठेला संचालक अपना सामान समेटते नजर आए।,,,

नायब तहसीलदार – प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायत द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमे संयुक्त रूप से टीम बननी थी। नाले से आगे तक लोगो ने अतिक्रमण किया था उसको हटाया गया है। यदि कोई सड़क पर ठेला लगाएगा वो भी अतिक्रमण है। कई गाँव मे अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है।

ग्राम प्रधान – प्रमोद पाल ने बताया कि प्रशासन के द्वारा जो अवैध अतिक्रमण किया गया था उसको हटाया जा रहा है। गाँव मे दोनों और जो नाले थे उन नालों पर पक्का निर्माण गया था। नाले के ऊपर टिन सेड को हटाया गया है। इससे जाम और गंदगी से निजात मिलेगी।

हालांकि, कुछ लोगों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे एकतरफा बताते हुए नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा सभी के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई नहीं की गई। वहीँ प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ||

Related Articles

Back to top button