एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

3.83 करोड़ रूपये की लागत से हुआ चन्दर नगर नाले का कायाकल्प।

खजानदास ने अपना वादा पुरा कर विधानसभा वासियों को दी बड़ी सौगात।

देहरादून

आज राजपुर रोड विधान सभा के वार्ड 20 में मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अन्तर्गत चन्दर नगर नाला रोड पर स्थित पुल से त्यागी रोड तक भुमिगत किये गये चन्दर नगर नाले का सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के साथ लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सिंचाई मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुये कहा कि आपका विधायक श्री खजानदास जो वर्तमान सरकार में हमारे सहयोगी भी है बहुत ही कर्मठ एंव जनप्रिय नेता है तथा सदैव हमें क्षेत्र की समस्याओ से अवगत कराते रहते है इसी का परिणाम है कि आज हम आपके क्षेत्र में 3.83 करोड़ की लागत के कार्य का लोकार्पण कर रहे है।

लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक समाज कल्याण मंत्री श्री दास ने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास के लिये निरन्तर कार्य कर रही है तथा हमारे युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता के द्वार जनता की सरकार के संकल्प के रूप में तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे है।

 

मंत्री श्री दास ने कहा कि पूर्व निर्मित खुले नाले के कारण क्षेत्रवासियों को लगातार नाले में पानी भरने व गन्दगी से बिमारियों एवं संक्रमण का खतरा बना रहता था जिससे अब क्षेत्रवासियों को निजात तो मिलेगी ही इसके साथ-साथ भूमिगत किये गये नाले नाले के ऊपर आरसीसी बाक्स एव सम्पर्क मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को मोटर मार्ग के आवागमन की भी सुविधा मिली है जो चन्दर नगरवासियों के लिये किसी मील के पत्थर से कम साबित नहीं होगी।

इस पर दायित्वधारी श्री अशोक वर्मा, श्रीमती मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल जी, भगवत प्रसाद मकवाना जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रेलवे बोर्ड के सदस्य गोपाल पुरी, विशाल गुप्ता, श्री गुरप्रीत छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा, पंकज शर्मा जी, पार्षद रोहन चन्देल पूर्व पार्षद देवेंद्रपाल मोंटी, जयपाल वाल्मीकि, मण्डल महामंत्री राहुल पंवार श्रीमती विमला थपलियाल भाजपा के अनेक वरिष्ठजन पदाधिकारी कार्यकर्ताओ सहित तमाम उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button