क्राइमहरिद्वार

24 घंटे में कमाल: खानपुर पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला।

खानपुर हरिद्वार

दिनांक 05-05-2026 को ग्राम माजरी निवासी मांगेराम पुत्र रामतन द्वारा कोतवाली खानपुर में प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनका 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र दिनांक 04-05-2026 को स्कूल गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।

मामला सामने आते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया और खोजबीन शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक गोविन्द कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया गया।

 

कड़ी मेहनत, सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को लक्सर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल लौट आया। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित अनहोनी टल गई।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button