क्राइमहरिद्वार

चैकिंग दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ धर दबोचा”*

हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड एवं संदिग्धो के विरूद्ध सघन चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

““रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये कल दिनांक 09.05.2026 की रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत *कृपाल आश्रम ग्राउण्ड (J.K.T. आउटर)* से एक संदिग्ध आरोपी *अभिषेक पुत्र बबलू निवासी ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष* को धर दबोचकर उसके कब्जे से *01 अदद नाजायज चाकू* की बरामदगी की गयी । गिरफ्तार आरोपी अभिषेक उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा थाने पर मु0अ0सं0 157/26 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।”

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button