
भगवानपुर
कोतवाली भगवानपुर को दिनांक 11.05.2026 को सलीम पुत्र अलीहसन नि0 मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा डॉयल न0- 112 पर सूचना दी गई की कुछ लोग मुझसे ग्राम खेड़ी शिकोहपुर से जबरदस्ती मेरी गाड़ी व गाड़ी में रखे करीब ढाई लाख रू0 छीनकर भाग गए है।
थाना हाजा पर डॉयल न0- 112 की सूचना एमडीटी के माध्यम से प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया ।

गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए अपराधियों की तलाश शुरू की जिसके पश्चात 01.नबीर पुत्र जमील 02. शौकिन पुत्र बाबू निवासीगण ग्राम मानक माजरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार 03 .साहिब पुत्र आलीम निवासी डाडाजलालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा जबरदस्ती वाहन को अपने साथ लेकर जाना पाया गया ।
उपरोक्त तीनो व्यक्तियो को पूछताछ हेतु थाना लाया गया बाद पूछताछ के प्रकरण आपसी पैसो के लेन देने के सम्बन्ध में प्रकाश में आया ।
सूचना देने वाले ने एक प्लानिंग के तहत पुलिस को गुमराह करने की नीयत से पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी जिस कारण पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त तीनों व्यक्तियो जिनके द्वारा मोटर साइकिल ले जाई थी व सूचना देने वाले अन्य दो व्यक्तियो 01.सलीम पुत्र अलीहसन नि0 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 02.नौशाद पुत्र शमशाद नि0 सम्राट कालोनी मण्डी समिती रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 के विरूद्व अन्तर्गत धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही से पुलिस द्वारा जनता को स्पष्ट संदेश दिया गया की हरिद्वार पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार पर झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
आरोपित
01.सलीम पुत्र अलीहसन नि0 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0। 02.नौशाद पुत्र शमशाद नि0 सम्राट कालोनी मण्डी समिती रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0। 03.नबीर पुत्र जमील निवासी मानक मजरा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार।
04.शौकिन पुत्र बाबू निवासी ग्राम मानक मजरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
05.साहिब पुत्र आलीम निवासी डाडाजलालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।




