क्राइमहरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के तहत 01अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद।

ज्वालापुर हरिद्वार 20/05/2026

पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनायें जाने के क्रम में जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार* द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

दिनांक 19/05/2026 को दौराने चैकिंग अभियुक्त विवेक पुत्र बृजेश निवासी तपोवन नगर निकट नूर बाग सुभाष नगर रोड कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को निकट गाढ़ोवाली कब्रिस्तान पीएसी रोड कोतवाली ज्वालापुर के पास से 54 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क के साथ किया गया गिरफ्तार।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 412/2026 धारा 60 आवकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

विवेक पुत्र बृजेश निवासी तपोवन नगर निकट नूर बाग सुभाष नगर रोड कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण

54 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क शराब बरामद

 

 

Related Articles

Back to top button