
नैनीताल
नैनीताल के सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव के समीप लखनऊ से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों सहित ड्राइवर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस व SDRF ने स्थानीय लोगों के साथ गहरी खाई में उतरकर सभी 05 शवों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरने के साथ ही मृतकों कर परिजनों को सूचित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 4 लोग नैनीताल घूमने आए हुए थे जो रातीखाट की तरफ जा रहे थे तभी सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे 1 पुरुष, 1 महिला, 2 बच्चों सहित ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गईं।




