क्राइमहरिद्वार

कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी।

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई,,पूछताछ में बताया कि पालतू भैंसें की घर में की थी क़ुर्बानी।

भगवानपुर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें एक व्यक्ति द्वारा जानवर की कुर्बानी का वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो पर लगातार आ रही प्रतिक्रियाओं से क्षेत्र का माहौल खराब होने की संभावना को देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

CO भगवानपुर की पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू की गई।

महज एक घंटे के भीतर पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान कर उसे गांव सिकंदरपुर से हिरासत में लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम शोएब पुत्र बामन निवासी सिकंदरपुर बताया, जो पुताई का कार्य करता है। युवक के अनुसार, 28.05.2026 ईद के दिन घर में पालतू भैंसे की कुर्बानी हुई थी और उसी दौरान का वीडियो उसके 10 वर्षीय भाई द्वारा उसकी आईडी से सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

पुलिस द्वारा मौके पर जांच करने पर घर से भैंसे के खुर भी बरामद हुए।

पुलिस ने तत्काल वीडियो हटवाते हुए युवक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की।

Related Articles

Back to top button