आई सी ए आई की मुजफ्फरनगर सीए ब्रांच में इनकम टैक्स रिटर्न में हुए बदलावों पर सेमिनार आयोजित ।

मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। आईसीएआई की मुज़फ़्फ़रनगर शाखा कार्यालय में Compliance Simplification and Practical Challenges relating to Presumptive Taxation , Foreign Remittances and changes in ITR Forms पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए सुनील कुमार ने वक्ता सीए पंकज कुमार मिश्रा , शाखा समिति और उपस्थित सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सेमिनार में स्वागत किया। सेमिनार का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं सीए मोटो सॉन्ग के साथ किया गया l फैकल्टी के रूप में पधारे सीए पंकज कुमार मिश्रा ने शहर के सभी सीए सदस्यों को अपनी प्रैक्टिस में Compliance Simplification and Practical Challenges relating to Presumptive Taxation , Foreign Remittances and changes in ITR Forms पर एक व्यावहारिक सत्र प्रदान किया, उनका मार्गदर्शन किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ और नए सीए सदस्य उपस्थित रहे। शाखा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सीए संजय बंसल , सचिव सीए अतुल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए अंकिता कौशल , कार्यकारी सदस्य सीए सुरेंद्र कुमार ढींगरा एवं सिकासा अध्यक्ष सीए सागर मंगल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शहर के सम्मानित सीए अजय अग्रवाल, सीए संजय तायल, सीए विपिन कुच्छल, सीए नितिन अग्रवाल, सीए दिनेश गुलाटी, सीए आयुष गुलाटी , सीए राजीव सिंघल, सीए सुधीर, सीए निखिल मंगल , सीए अक्षय वर्मा, सीए अनूप भाटिया , सीए के.के.वर्मा सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में, सचिव सीए अतुल कुमार अग्रवाल ने सभी वक्ताओं, मुख्य अतिथि और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस सेमिनार से सदस्यों को न केवल जानकारी प्राप्त हुई, बल्कि उन्हें अपने कौशल को और निखारने का अवसर भी मिला एवं हमारा प्रयास रहेगा की हम भविष्य मे भी ऐसे ही सत्रों का आयोजन करेंगे जिससे की सभी सदस्य समय समय पर होने वाले बदलाव के प्रति जागरूक रहें ।”कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया l




