Homeहल्द्वानी

हल्द्वानी नैनीताल रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग मौके पर पाया काबू !!

हल्द्वानी

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिसके चलते आसपास के प्रतिष्ठानों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग को अन्य स्थानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में सफल रही।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि रेस्टोरेंट को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button