
प्रेस विज्ञप्ति दिनाँक 14/06/2026
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गंगानगरी स्थित एक होटल में रानीपुर विधानसभा स्तरीय ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन’ का वृहद आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में समाज के विभिन्न बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों—जैसे वरिष्ठ चिकित्सकों, शिक्षाविदों, अभियंताओं (इंजीनियरों), अधिवक्ताओं, पूर्व सैन्य अधिकारियों, साहित्यकारों एवं प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भेल से सेवानिवृत्त मानव संसाधन महाप्रबंधक श्री एस के अग्रवाल ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग किसी भी समाज की रीढ़ होता है। जनमत तैयार करने और देश को सही दिशा देने में इस वर्ग की भूमिका सदैव निर्णायक रही है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल में भारत ने ‘विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ अभूतपूर्व प्रगति की है। देश की जनकल्याणकारी नीतियां, ढांचागत विकास और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख इस बात का प्रमाण हैं कि देश एक सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धि है। वैश्विक स्तर पर मजबूत कूटनीति, धारा ३७० की समाप्ति और सांस्कृतिक पुनरुत्थानके साथ आर्थिक व ढांचागत विकास भी प्रमुखता से हुआ है। सम्मेलन में प्रबुद्ध नागरिकों ने देश और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार और सुझाव साझा किए। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रबुद्धजनों के सुझावों को नीति-निर्माण में शामिल करने का आश्वासन दिया। उपस्थित बुद्धिजीवियों ने एक सुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा,वरुण वशिष्ठ,अशोक मेहता,आशीष झा,संदीप राठी, वरि.अधिवक्ता राजकुमार जी,तरसेम सिंह चौहान, गौरव कपिल, शिक्षाविद शशिभूषण पान्डेय, रतनलाल जी,कवि सुभाष मलिक, रेखा सिंघल,डा0 रोहित सिंघल, बबीता योगाचार्य, मानवेंद्रू पाठक,विकास जैन, राजकुमार यादव, रमेश पाठक, शिवशंकर पान्डेय, पंकज चौहान हरिओम चौहान,राकेश चौहान, अनुज चौहान, अजीत जैन, निर्मल सिंह, विरेन्द्र अवस्थी,मगेन्द्र सैनी,भारतभूषण चौहान,विकास राजपूत, राधेश्याम पाल,अनुज शर्मा, मनोज शर्मा, वरुण चौहान, ए के माथुर,मोहित शर्मा,रविन्द्र कुमार,योगेंद्र अग्रवाल सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।




