दुर्घटनानैनीताल

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप ।

किच्छा

विधानसभा क्षेत्र के पंतनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी 27 वर्षीय काजल अपने पति पवन कुमार के साथ नगला क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। पवन कुमार पंतनगर विश्वविद्यालय में संविदा पर जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

मंगलवार शाम परिजनों ने काजल को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी तलाश के बाद स्टोर रूम का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर काजल लाल रंग की रस्सी के सहारे एग्जॉस्ट फैन से लटकी हुई मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए कमरे को सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि काजल का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था और उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button