Homeनैनीताल

खनन अधिकारी व राजस्व विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का आरोप। 

: केलाखेड़ा, बाजपुर।

रिपोर्टर मजहिर खान

ऊधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र अंतर्गत केलाखेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर स्थानीय लोगों के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुरकाजी और कुईखेड़ी कामरेड डेरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। आरोप है कि 20 से 30 फीट तक गहरे गड्ढे खोदकर मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में खतरा पैदा हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते यह कार्य लंबे समय से जारी है। लोगों ने खनन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

रामपुरकाजी और कुईखेड़ी कामरेड डेरा क्षेत्र में जेसीबी मशीनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर 20 से 30 फीट तक गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। इससे भूमि कटाव और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने जांच के बाद कार्रवाही करने की बात कही है।

 

Related Articles

Back to top button