Homeलालकुआं

बीजेपी मंडल मंत्री ओमपाल कश्यप की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर !!

लालकुआं

रिपोर्टर -मजहिर खान

​लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री ओमपाल कश्यप की माता का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

​वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार जारी था। आज उन्होंने अपने निवास पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से कश्यप परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

​इस दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने ओमपाल कश्यप के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान किया।

​हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button