क्राइमहरिद्वार

चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो नशा तस्कर दबोचे, 15.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद !

रानीपुर हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा सुमननगर बंधा नंबर-09, सलेमपुर से आने वाली कच्ची सड़क पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर आरोपी अब्दुला के कब्जे से 8.24 ग्राम तथा समीर के कब्जे से 6.78 ग्राम, कुल 15.02 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत करीब ₹45,000) बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (UK08 Z 6096) को भी जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी अब्दुला ने बताया कि उसका भाई परवेज स्मैक उपलब्ध कराता है तथा वह और समीर मिलकर उसे करीब ₹300 प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचते हैं। घटना के समय दोनों हरिद्वार की ओर स्मैक बेचने जा रहे थे।

इस संबंध में थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 243/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर सप्लाई करने वाले की तलाश जारी है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button