
ज्वालापुर हरिद्वार 08/07/2026
वादी आरग्य चंचल पुत्र भूपेन्द्र चंचल निवासी वाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद की तहरीर पर प्रतिवादी अज्ञात के द्वारा वादी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर UK-08-P-5284 बाल्मीकि बस्ती धर्मशाला के पास से चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 489/2026 धारा 303(2) पंजीकृत किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम/अनावरण हेतु जनपद हरिद्वार के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा थाना स्तर पर वाहन चोरी/स्नैचिंग अन्य चोरी की घटनाओ की रोकथाम/अनावरण हेतु टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
टीमो द्वारा तत्काल मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर कडी सुराग रसी पता रसी कर/संन्दिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर/घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली उक्त के क्रम में दिनांक 07/07/2026 को अभियुक्त सौरभ पुत्र स्व0 दिनेश वाल्मीकि बस्ती
कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को मय चोरी की मोटर साइकिल स्प्लेंडर नंबर UK-08-P-5284 के साथ रेगुलेटर पुल नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया है।
बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।




