Homeहरिद्वार

जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर का किया गया आयोजन !

सेवा पखवाड़ा में 40 शिकायतें दर्ज की गयी 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष 10 शिकायतों को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत लक्सर विकासखंड सभागार में राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया सेवा पखवाड़ा शिविर। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की गई जिसमें 1130 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। तथा 386 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

आयोजित सेवा पखवाड़ा शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 40 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया

आयोजित सेवा पखवाड़ा शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है, जिससे सभी नागरिकों को समान अधिकार मिला हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कई महत्वकांक्षी योजनाएं धरातल पर संचालित की जा रही है जिसका लाभ आम जनमानस को उपलब्ध हो रहा है जिसका उदाहरण जन-जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करते हुए लोगों को उन्हीं के द्वार पर संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निस्तारण भी किया जा रहा है।

राज्य मंत्री ओमप्रकाश जगदम्बानी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि हर गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, विशेषकर सख्त भू-कानून और नकल विरोधी कानून की जानकारी दी।

शिविर में 23 विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। जिसमें कृषि विभाग के 5 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, ग्राम्य विकास विभाग ने 5 स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख रुपये के सीसीएल चेक वितरित किए गए तथा 3 ग्रामोद्योग उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए, उद्योग विभाग ने 9 उद्यमियों का मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पंजीकरण किया और एक लाभार्थी को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया, बाल विकास विभाग ने 5 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित कर सम्मानित किया।

सेवा पखवाड़ा शिविर के माध्यम से प्रशासन ने एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा चौधरी जसवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा राजवीर सिंह कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा महेंद्र धीमान सहित अनेक विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button