दुर्घटनानैनीताल

नैनीताल के भुजियाघाट में कार-बुलेट की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहन खाई में गिरे; बुलेट सवार घायल !!

नैनीताल

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही काठगोदाम और ज्योलिकोट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर बुलेट सवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार बुलेट ज्योलीकोट से हल्द्वानी की ओर आ रही थी, जबकि कार हल्द्वानी से ज्योलीकोट जा रही थी। भुजियाघाट से करीब 200 मीटर पहले दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पहले बुलेट और फिर कार खाई में गिर गई।

काठगोदाम थाने के एसएसआई धर्मेंद्र कुमार और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। घायल बुलेट चालक की पहचान हल्द्वानी के भगवानपुर मुखानी निवासी पूरन चंद्र जोशी के रूप में हुई। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

काठगोदाम थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर कार चालक नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button