Homeलालकुआं

काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप “बोले” भाजपा सरकार ने लालकुआँ विधानसभा को बनाया गड्डाकुआं’ आन्दोलन की दी चेतावनी। 

लालकुआं

रिपोर्टर मजहिर खान

-लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर युवा नेता एवं किसान काग्रेंस के प्रदेश महासचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लालकुआँ विधानसभा को “गड्डाकुआं”विधानसभा बना दिया है। विधानसभा की अधिकतर सड़कों की हालत क्या है ये किसी से छिपी नही है।

यहाँ एक निजी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में युवा नेता एंव किसान काग्रेंस के प्रदेश महासचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कों की स्थिति खस्ताहाल है जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि बदहाल सड़कों की सुध नहीं ली जा रही है। सरकार घोषणाएं करने में व्यस्त है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के हित का पैसा अपने राजनैतिक एवं व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए उपयोग कर लालकुआँ वासियों को बेहतर सड़कों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। जरा सी बारिश में ऐसी सड़कें भी गड्ढों में तब्दील हो गई हैं जो चंद महिनों पहले बनी थी। ऐसी सड़कें जो साल में तीन चार बार बन चुकी हैं वे भी चलने के लायक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण ईलाकों से लेकर शहर की सड़कों को बनाने का ठेका भाजपा नेताओं और उनके ठेकेदार कर रहे हैं। इसलिए सड़कों के निर्माण में न गुणवत्ता और न ही कोई निगरानी। भाजपा सरकार में ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार की गंगा बह रही हैं और छोटे से कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता तक जनता को लूट रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का निर्माण नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

 

Related Articles

Back to top button