पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में नकली असली देवता बना जंग का अखाड़ा !!
श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन ( पंजाब गुट ) संतों का आरोप की कुछ संतों ने अखाड़े के नए देवता बना लिए जिन्हें प्रयागराज कुंभ में भी स्नान कराया गया है जिसे लेकर संतों ने निरंजन पीठाधीश्वर और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से की मुलाकात !!

हरिद्वार ( राजेश वर्मा )
खबर हरिद्वार से है श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के दो गुटों में असली नकली देवता का मामला सामने आया है कुछ संतों ने अखाड़े के नए देवता बना लिए जिन्हें प्रयागराज कुंभ में भी स्नान करवाया गया है जबकि असली देवता हमारे पास है ! समस्या यह है कि असली देवता किसके पास है और नकली किसके पास,, इस समस्या को लेकर दक्षिणी काली मंदिर में अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाश आनंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रविंद्र पुरी निरंजन से मुलाकात की !!

महंत गणेश दास ने संतो व मीडिया के समक्ष बताया कि अखाड़े की संपत्ति को खुर्द करने और अन्य अनियमिताओं का विरोध करने पर, नियमों को ताक पर रख कई महतों को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है, इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए की मांग अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजन पीठाधीश्वर के समक्ष रखी गई !!
इसकी सुनवाई भी की गई जिसे देखते हुए रविंद्र पुरी ने कहा कि अखाड़े के नकली असली देवता बनाना सनातन का अपमान और जालसाजी है ! इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया है, जो 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सोंप देगी, जिनके पास असली देवता होंगे उन्हें ही अखाड़ा परिषद में शामिल किया जाएगा और जिसके पास असली देवता नहीं है उन पर कार्रवाई की जाएगी !! सरकार और पंजाब पुलिस भी मामले की जांच कर रही है जल्दी पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी !
महंत रविंद्र पुरी ने अखाड़े से संतों के निष्कासन को भी गलत बताया है, पीडित संतो को न्याय दिलाया जाएगा! इस संबंध में पंजाब और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दोनों राज्यों के डीजीपी से मिलकर संतों की सुरक्षा देने की मांग की जाएगी !इस दौरान श्री पंचायती अखाड़ा उदासीन के महंत दयाल दास, रमन मुनी, बाबा वेद दास, चेतन दास, भरपूर दास, सुखदेव प्रकाश, बसंत दास, केशव दास, भगवान दास, उत्तम दास, महंत शिवानंद, रतन दास, सुख दास, व श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत रमन मुनी सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद थे !!




