Homeहरिद्वार

पुलिस ने 01अभियुक्त को स्कूटी से अवैध देशी शराब/बियर परिवहन करते किया गिरफ्तार !!

अभियुक्त के कब्जे से 86 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का/18 बियर केन/स्कूटी जूपिटर बरामद !

हरिद्वार  02/08/2026

पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनायें जाने के क्रम में जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार* द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

दिनांक 01/08/2026 को दौराने चैकिंग अभियुक्त उदय पुत्र राजू निवासी इन्द्र बस्ती कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को लाल पुल के पास दुर्गा माता मन्दिर गेट से 86 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क व 18 बियर केन (bee young) मार्का को परिवहन करते स्कूटी जूपिटर नंबर UK08AP-3335 के साथ किया गया गिरफ्तार।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 542/2026 धारा 60/72 आवकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button