Homeकलियर

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में सालाना उर्स को लेकर ब्रीफिंग आयोजित !!

04 जोन व 13 सेक्टर में विभाजित किया गया सालाना उर्स से संबंधित क्षेत्र !!

कलियर हरिद्वार

758 वें सालाना उर्स/मेले के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज पिरान कलियर स्थित हज हाउस में एसपी देहात शेखर सुयाल द्वारा उर्स मेला 2026 ड्यूटी में आये समस्त पुलिल बल, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, फायर सर्विस, दूरसंचार, बीडीएस दल, अभिसूचना इकाई, पीएसी/ पेरामिलिट्री को ब्रीफ़ किया गया।

उक्त ब्रीफिंग में रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेठ और सीओ भगवानपुर सुमित पाण्ड, सीओ रुड़की ओसीन जोशी, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, प्रभारी निरीक्षक मेला के.एम. भण्डारी, निरीक्षक अभिसूचना, निरीक्षक यातायात रुडकी, व चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा, दरगाह प्रशासन, इत्यादि लोग मौजूद रहें।

ब्रीफिंग में अधिकारीगण द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को शालीनता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें ड्यूटी के प्रति सतर्क और श्रद्धालुओं के साथ संयमित व्यवहार करने की नसीहत दी।

इस बार उर्स मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस व्यवस्था के क्रम में मेला क्षेत्र को 04 जोन व 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

कोतवाली पीपल चौक के निकट आशियाना गेस्ट हाउस के सामने ग्राउण्ड, में स्थापित की गयी है जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय, मेलाधिकारी कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, कोतवाली कार्यालय,भोजनालय, मीटिंगहॉल,फायरसर्विस, वायरलैस कंट्रोल रुम, हो0गा0 व पी0आर0डी0 कार्यालय, इत्यादि तथा पुलिस कर्मी व होमगार्ड, पी0आर0डी0 जवानो को ठहरने हेतु व्यवस्था की गयी है।

यातायात व्यवस्था हेतु मेला क्षेत्र में को करीब 100 स्थानों को सीसीटीवी से कवरेज किया गया है तथा 24 स्थानों पर बैरियर स्थापित किये गये हैं। 13 स्थानों पर वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था की गयी है। 11 स्थानों पर भीड़ नियन्त्रण हेतु वाच टावर स्थापित किये जाऐगें। यातायात व्यवस्था व जायरीनों की सुविधा व सहायता हेतु 27 स्थानों पर अस्थाई पुलिस चौकिया स्थापित की गयी है।

इस बार मेले में कानून एवं शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु 103 उपनिरीक्षक,27 महिला उ0नि0, 265 आरक्षी, 49 महिला आरक्षी, 01 कम्पनी पीएसी, 02 कम्पनी पैरामिलिट्री 150 होमगार्ड़, 03 फायर टीमें, 01 बम निरोधक दस्ता व 02 रिकवरी वैन नियुक्त रहेंगें।

Related Articles

Back to top button