क्राइमहरिद्वार

सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना नशाखोरो को पडा भारी कुल-51 नशेड़ी दबोचे !!

शराबियो द्वारा नशे में सिडकुल फेक्ट्रियो की छुट्टी के समय निकलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही थी शिकायतें !!

हरिद्वार

मुख्यालय स्तर से चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले सामाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । सिडकुल क्षेत्र में फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय हुड दंगियो द्वारा राह चलने वाली महिलाओ पर फब्तियां कसने की शिकायतो पर लगाम लगाने के प्रयास के दृष्टिगत आज दिनांक 25/8/2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शाह थाना सिडकुल के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल- 51 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द *81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए

-12750/-* संयोजन शुल्क वसूल किया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रखी जायेगी ।

 

 

 

Related Articles

Back to top button