
हल्द्वानी
शिक्षक दिवस के अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी एससी विभाग नैनीताल इन्दर पाल आर्य ने गौलापार-बागजाला स्थित अपने आवास पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर इन्दर पाल आर्य ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस हमें अपने शिक्षकों के योगदान और उनके प्रति सम्मान को याद करने का अवसर देता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी दीवान राम आर्य, भीम कुमार, अशोक कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, बलवंत, रोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




