लालकुआं बाईपास को हरी झंडी” ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने जताया आभार !!

लालकुआं
रिपोर्टर- मुजाहिर खान
-लालकुआं की जनता और स्थानीय व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लालकुआं मुख्य बाजार को भीषण ट्रैफिक जाम और हादसों से बचाने के लिए लंबे समय से प्रस्तावित बाईपास योजना को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर भाजपा के पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार और स्थानीय प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि लालकुआं बाजार के बीच से गुजरने वाली सड़कों पर अक्सर दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम का खतरा बना रहता था। इस स्थाई समस्या से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई (NHAI) की बाईपास योजना को मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालकुआं बाजार और आम जनता को बचाने का एकमात्र रास्ता यही बाईपास योजना थी। उन्होंने कहा कि बाईपास बनने से लालकुआं क्षेत्र को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। हल्द्वानी से देहरादून और अन्य शहरों की दूरी व सफर समय में काफी सुधार आएगा।
उन्होंने इस राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की स्वीकृति के लिए देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और पूरी एनएचएआई टीम का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।




