
लालकुआं (नैनीताल):
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाइन पार, संजय नगर निवासी मोहम्मद नासिर ने पुलिस को तहरीर सौंपकर एक युवक पर मुर्गे की खाली क्रेट और दुकान से नकदी चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
गाड़ी से क्रेट और दुकान से नकदी उड़ाने का आरोप
पुलिस को दी गई तहरीर में मोहम्मद नासिर ने बताया कि 1 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 10:00 से 11:00 बजे के बीच, लालकुआं कोतवाली के पीछे सड़क पर खड़ी उनकी गाड़ी से मुर्गे रखने वाली खाली क्रेट चोरी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि वार्ड नंबर 5, सुभाष नगर (शमा होटल के पास) का निवासी ‘मोना’ पुत्र लल्ला भाई इस चोरी में शामिल है।पीड़ित ने यह भी बताया कि करीब एक महीने पहले भी इसी जगह से उनकी दो क्रेट चोरी हुई थीं। इसके अलावा, कुछ दिन पूर्व रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित उनकी ‘नासिर चिकन शॉप’ के गल्ले से भी धनराशि चोरी होने की घटना सामने आई थी।

CCTV/वीडियो साक्ष्य होने का दावात हरीर में पीड़ित नासिर ने स्पष्ट किया कि आरोपी की पहचान से संबंधित वीडियो साक्ष्य उनके पास सुरक्षित उपलब्ध हैं, जिसे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सौंपा जा सकता है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि उक्त व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।फिलहाल, पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से प्रार्थना पत्र पर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।




