Homeहरिद्वार

समाजसेवी किरण सिंह को भूख हड़ताल पर क्यों बैठना पड़ा ?

2012 में चुनाव के दौरान आदेश चौहान ने इस क्षेत्र में हाई टेंशन तार हटाने,, क्षेत्र में सीवरेज बिछाने का और क्षतिग्रस्त पीने की पाइप लाइन बदलने का किया था वादा !

हरिद्वार

शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के न्यू सुभाषनगर कॉलोनी में नगरवासी मूलभूत जन समस्याओं से जूझ रहे है और स्थानीय नेता, विधायक, भाजपा के मंत्री और प्रशासन इस क्षेत्र को हमेशा अनदेखी करते रहे, 2012 में चुनाव के दौरान आदेश चौहान ने इस क्षेत्र में हाई टेंशन तार हटाने,, क्षेत्र में सीवरेज बिछाने का और क्षतिग्रस्त पीने की पाइप लाइन बदलने का वादा किया था ! आज 15 वर्ष हो चुके हैं इस क्षेत्र में विधायक ने इन कार्यों को नहीं किया, जिससे लोग परेशान हो चुके है, लोगों के घरों में पीने का गंदा पानी आने लगा जिसे लोग बीमारी से ग्रस्त होने लगे यह सभी समस्याओं को देखते हुए किरण सिंह जनता की आवाज बनकर आगे आई और उन्होंने भूख हड़ताल का निर्णय लिया ! सुभाष नगर की जनता भी तन मन धन से उनके साथ खड़ी है और उसका समर्थन देने में विपक्षी नेता आने लगे परंतु प्रशासन व भाजपा के नेता, स्थानीय विधायक नेे वह हरिद्वार के मंत्री ने अभी तक उसकी कोई सुध नहीं ली यह एक ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए शर्मनाक बात है! उन्होंने कहा कि  मैं भूख हड़ताल पर बैठेगी रहूंगी जब तक प्रशासन में भाजपा सरकार जनता की मांग पूरी न कर दे चाहे मेरे प्राण निकल जाए !

जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी किरण सिंह ने भूख हड़ताल शुरू कर कहा कि करीब 25 हजार की आबादी वाली कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लंबे समय से बना हुआ है,क्षेत्रवासियों की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट/एसडीएम हरिद्वार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि न्यू सुभाषनगर में आज तक सीवर लाइन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके चलते लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कॉलोनी के बीच से गुजर रही 33 हजार केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन को भी गंभीर समस्या बताते हुए इसे हटाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि हाईटेंशन लाइन के कारण पूर्व में दुर्घटनाएं हुई हैं और जानमाल का नुकसान भी हुआ है।

उन्होंने कहा कि  करीब 25 वर्ष पुरानी पेयजल पाइपलाइन जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और क्षेत्र में पीने का पानी गंदा आने से लोग बीमारी से जूझ रहे हैं ! प्रशासन मामले को संज्ञान में लेते हुए पीने की पाइपलाइन को बदलने का काम करें  !

उन्होंने कहा कि सुभाष नगर की जनता ने मोदी की लहर को देखते हुए भाजपा का पूरा सपोर्ट किया, इस क्षेत्र में लगभग 70% लोग भाजपा को वोटर है परंतु बीजेपी ने उन्हें धोखा दिया आज सुभाष नगर की जनता जाग चुकी है और आने वाले चुनाव में सुभाष नगर की जनता का कोई भरोसा नहीं वह किस करवट बैठे यह आने वाला समय ही बताएगा !!

Related Articles

Back to top button