Homeहल्द्वानी

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हल्द्वानी , हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को लेकर दिए निर्देश। 

हल्द्वानी

रिपोर्टर : मजहिर खान

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही अगले वर्ष की यात्रा की तैयारियां भी अभी से शुरू की जाएंगी, ताकि भविष्य में व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button