दिव्यांग भुवन चंद्र को मिली इलेक्ट्रॉनिक साइकिल, देवेंद्र सिंह बिष्ट के प्रयासों की क्षेत्रवासियों ने की सराहना।

लालकुआं/ हल्दूचौड़
-भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट ने एक बार फिर अपनी समाज सेवा और मानवता का परिचय दिया है। उनके विशेष प्रयासों से समाज कल्याण विभाग की ओर से हल्दूचौड़ बरेली रोड निवासी दिव्यांग भुवन चंद्र गुलवंत को बैटरी चालित इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल प्रदान की गई। साइकिल मिलने पर दिव्यांग भुवन चंद्र के चेहरे पर खुशी खिल उठा, वहीं क्षेत्रीय जनता ने भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट की इस मानवीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

इस अवसर पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे।
उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश के सभी विभाग जरूरतमंदों से सीधा संवाद कायम कर उन्हें त्वरित सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं, जिसका जीवंत उदाहरण भुवन चंद्र गुलवंत हैं।
श्री बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाज के निसहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने देवेंद्र सिंह बिष्ट के इस कार्य को अनुकरणीय बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।




