Blog

बाल स्वरूप में आए राम।

एक हजार बाल राम का हुआ संगम ,  राम लीला परिसर ऐशबाग में भव्य आयोजन।

लखनऊ

संपूर्ण भारत राम मय है,अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अपने चरम पर हैं ,इंतजार है तो उन 85 क्षण का जब संपूर्ण जगत के पालनहार अपने जन्म स्थान में प्रतिष्ठापित होंगे।सनातनधर्मियों के पांच सौ वर्षों का वनवास समाप्त हो रहा है। भारत अपनी अस्मीताऔर वैभव को पुनः प्राप्त कर रहा है। इस अवसर पर लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद और संघ के सहयोग से लखनऊ के लोगों द्वारा लखनऊ के लोगों के लिए भव्य जनजागरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से बाल राम के स्वरूपों का संगम किया गया। विभिन्न नगरों से लगभग एक हजार बाल राम स्वरूप का संगम रामलीला परिसर ऐशबाग में किया गया। राम स्वरूप संगम कार्यक्रम के बाद संपूर्ण नगर में बाल राम स्वरूप की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने भगवान राम के बाल स्वरूप के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। यात्रा मार्ग पर जगह जगह भगवान राम का भव्य स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।शोभायात्रा से पूरी लखन नगरी राम मय हो गई।

Related Articles

Back to top button