क्राइमहरिद्वार

पुलिस ने गोकशी करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार।

50 किलो गौमांस व मोटरसाइकिल की बरामद।

भगवानपुर

दिनांक-21/01/2024 को थाना भगवानपुर को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति जो गौकशी का कार्य करते है अपनी मोटर साईकिल गौमांस को कट्टे में लाद कर सिकरोड़ा से कस्बा भगवानपुर की ओर आने वाले हैl

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल के रवाना हुई। जैसे ही पुलिस टीम घटनास्थल के पास पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर 02अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गये

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से 50 किलोग्राम गौमांस मय मो0सा0 बरामद किया गये।

जिसके आधार पर थाना हाजा पर उत्तराखण्ड गौंवश संरक्षण अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुकदमा उपरोक्त में अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

       बरामदगी

1- 50 किलोग्राम गौमांस

2- मो0सा0

 

*

Related Articles

Back to top button