क्राइमहरिद्वार

800 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस के साथ ज्वालापुर पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों को मय मांस व पशु कटान उपकरण के साथ मौके से किया गिरफतार।

ज्वालापुर हरिद्वार  21/3/2024

दिनांक 21/10/2023 कोतवाली ज्वालापुर पर मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई मोहल्ला कस्सावान चौधरी वाली गली छोटी पुलिया के पास गली में एक मकान में कुछ व्यक्ति भैंस काटने ले गए हैं जिन्होंने कुछ समय पहले ही एक जिंदा भैंस काटी है। सूचना से प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर महोदय को अवगत कराकर मौके पर प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक वीरेंद्र नेगी को मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु बताया गया।

उप निरीक्षक वीरेंद्र नेगी मय फोर्स के कस्सावान मोहल्ला में पहूचे तथा मुखबिर द्वारा बताए गए घर के लोहे के गेट को खोला गया तो अंदर कुछ व्यक्ति एक भैंस वंशीय पशु को काट रहे थे । जिनमें से एक लड़का छुरी से कटे भैंस के पैर की चमड़ी निकाल रहा है तथा इसके साथी हाथ में छुरी लिए हुए व एक हाथ में चापड़ लिए पास में खड़ा हुआ है दो लड़कों द्वारा भैंस के पैरों को पकड़ रखा है हम पुलिस वालों को अचानक देखकर भागने का प्रयास करने लगे मौके पर पुलिस बल द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया मौके से लगभग अवैध मांस करीब 800 किलो ग्राम मांस व काटने के उपकरण 02 छुरी लोहे 01 कुल्हाड़ी 01 चापड लोहे की हथियारों पर धार देने वाली रेती लोहा तथा मांस काटने में इस्तेमाल किया गया एक लकड़ी का गुटखा मौके से बरामद किया गया। मौके पर पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर 1- आसिफ पुत्र बुद्धू 2.इकराम पुत्र नत्थू 3. गुलशनोवर पुत्र निसार 4. सोनू कुरेशी पुत्र घसीटा 5. सबरूर पुत्र गफ्फार समस्त निवासी गण निवासीगण मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया।

प्रथम दृष्टिया मौके पर कटा हुआ मांस भैंस वंशीय प्रतीत होता है। फिर भी पशु चिकित्सक अधिकारी से निरीक्षण कराया जाना अति आवश्यक है। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा मांस में से 02 प्लास्टिक के डिब्बो में नमक डालकर मौके पर मांस का नमूना लिया गया । शेष बरामदा मास को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 291/2024 धारा 429 आईपीसी 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के सुपुर्द की गई

 

 

 

 

 

 

 

*नाम पता अभियुक्त*

1- आसिफ पुत्र बुद्धू

2.इकराम पुत्र नत्थू

3. गुलशनोवर पुत्र निसार

4. सोनू कुरेशी पुत्र घसीटा

5. सबरूर पुत्र गफ्फार समस्त निवासीगण मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

बरामदगी

1-800 किलोग्राम मांस

2-01 छोटी कुल्हाड़ी

3-02 छूरी लोहा

3-01हथियारों पर धार देने वाली रेती लोहा

4-01 मांस काटने का लकड़ी का टुकड़ा

 

 

Related Articles

Back to top button