मंगलौर 21.03.2024
आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार द्वाराअधीनस्थों को थाना क्षेत्र में शराब माफिया, शराब के कारोबार,नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के आदेश प्राप्त हुए थे,आदेश के अनुपालन में थाना कोतवाली मंगलौर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीम का सभी टीमों को अलग-अलग टास्क दिया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को मामूर करने के निर्देश दिए गए के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में गठित टीमों द्वारा दिनांक 21-3-24 को एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब 40 लीटर साथ धर दबोचा।
आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
नाम पता आरोपी
1-दीपक कुमार पुत्र सुकड़ नाथू खेड़ी कोतवाली मंगलौर हरिद्वार।
बरामद माल
1-40 लीटर कच्ची शराब




