नैनीतालराजनीति

कांग्रेस में शामिल हुए सितारगंज नगर पालिका के दो पूर्व चेयरमैन अनवार अहमद और हरीश दुबे l

सितारगंज  (  नन्दन राम आर्य )

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां धीरे-धीरे बड़ती दिख रही है नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने नगर पालिका के दो पूर्व अध्यक्ष हाजी अनवार अहमद और हरीश दुबे को कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने सबसे पहले अपने संबोधन में कहा कि मेरे अपने 5 साल के कार्यकाल में नौ मुकदमे मुझ पर दर्ज कराए गए हैं कहा कि नीचे स्तर से लेकर ऊपर तक उनके व्यवहार रवैये अच्छे नहीं है लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है कुछ भी बोलने पर मुकदमे लगा दिए जाते हैं उन्होंने कहा कांग्रेस में लोग अपनी मर्जी से जुड़ते हैं लेकिन भाजपा के अंदर लोग धन कमाने या भ्रष्टाचार करने या छुपाने के लिए जुड़ते हैं उन्होंने कहां आने वाले समय में निश्चित ही सितारगंज से कांग्रेस जीतेगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button