मातृ शक्ति असीम गुण है जो प्रेम, समर्पण, सहानुभूति, और संघर्ष के माध्यम से समाज को परिपूर्णता की दिशा में आगे बढ़ाती है।
हरिद्वार राजेश वर्मा
मातृ शक्ति का असीम गुण वह है जो प्रेम, समर्पण, सहानुभूति, और संघर्ष के माध्यम से समाज को परिपूर्णता की दिशा में आगे बढ़ाती है। उन्होंने बच्चों को पोषण दिया, उन्हें जीवन के मूल्यों और नैतिकता की शिक्षा दी, और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मातृ शक्ति का सम्मान करना, उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझना, और उनके योगदान को मान्यता देना हमारी सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
मातृ शक्ति की महत्ता को समझते हुए, मॉम्स प्राइड एकेडमी ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी माताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, सभी माताएं अपने विचारों को साझा करने का मौका पाईं। इस अद्भुत उपलब्धि को साकार करने में कमला जोशी जी (जिला मंडल प्रभारी – भाजपा), शीतल पुंडीर (भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा, हरिद्वार), रंजना शर्मा जी, रानी चौहान जी, राजकुमारी जी, रंजीता झा जी, चंद्रकांता जी, सोनी रॉय जी, डेंटिस्ट प्रियंका जी, और मॉम्स प्राइड एकेडमी के 2018 से 2024 तक के सभी पैरेंट्स ने अपना सहयोग दिया।
इस कार्यक्रम के सफलता में मॉम्स प्राइड एकेडमी के सभी अध्यापिकाएं और स्कूल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। हम सभी माताओं और स्कूल के बच्चों के लिए आभारी हैं कि उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना समर्थन दिया।




