योग् ही जीवन है ।
हरिद्वार
योग् ही जीवन है । समाज सेवी मंजू बालियान एवं पातंजल योग धाम हरिद्वार के स्वामी मेधानंद महाराज जी के सहयोग से पातञल् योग्धाम् आर्यनगर हरिद्वार मै आज दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया आज साधकों की संख्या अधिकतम रही जिसमें गूगाल मंदिर संस्कार शाला के बच्चों एवं बुज़ुर्गो ने बहुत ही सराहनीय आसन किये ।आज के कार्यक्रम में समाजसेवी मंजू बालियांन द्वारा योग की महत्ता के विषय मै मार्गदर्शन किया गया। मंजू वैसे किसी प्रतिभा की मोहताज़ नही है समाज मै सेवाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों मै रहती है। सेवा के क्षेत्र मै वो समय का इंतज़ार नही करती । उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले युवा अनिल जी , सौरव सक्सेना, पिंकी जी हमेशा बच्चों के विकास मै अग्रनी रहते है। गणमान्य सदस्यो और संस्कार शाला गूगाल मंदिर से आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया । डॉक्टर वेद प्रकाश जी वरिष्ठ नागरिक द्वारा शीर्षाशन एवं वरिष्ठ महिला साधको द्वारा भी भुजंगासन एवं तितली आसान का अच्छा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना एवं शान्ति पाठ के साथ किया गया। तत्पश्चात स्वामी मेधानद महाराज जी द्वारा हवन कराया गया योग गीत के पश्चात सूक्ष्म जलपान कराकर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। आप सभी का हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं🙏




