आस्थाहरिद्वार

प्रजापति धर्मशाला में यज्ञ हवन करके गुरु पूर्णिमा एवं महाराजा दक्ष जयंती मनाई।

कनखल हरिद्वार

आज दिनांक 21 जुलाई 2024 को, प्रातः लगभग 11 बजे प्रजापति समाज के लोग कनखल स्थित धर्मशाला में एकत्र हुए, प्रजापति समाज के द्वारा हरिद्वार स्थित प्रजापति धर्मशाला में यज्ञ हवन करके गुरु पूर्णिमा एवं महाराजा दक्ष जयंती मनाई। इस दौरान समाज के लोगों ने दक्ष मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक भी किया।

इस अवसर पर समाज के वक्ताओं ने कहा कि आज सृष्टि के रचियता परमपिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र महाराज दक्ष प्रजापति जी की जयंती का पावन पर्व है, जिसको हमारे समाज के साथ साथ अन्य हिन्दू समाज भी धूम धाम से मनाता है। और ये प्रजापति समाज के लिए गौरव की बात है। सृष्टि के निर्माण काल से आज तक इस देश और संस्कृति को संरक्षित करने में हमारे समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। और आगे भी हमारा समाज उसी प्रकार देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

इस अवसर पर संगीता प्रजापति,अरुण प्रजापति बसंत प्रजापति राजो प्रजापति,अंगूरी प्रजापति,दुर्गा प्रजापति,मनीषा प्रजापति,दीपा प्रजापति, रीना प्रजापति,रेखा प्रजापति,कांति प्रजापति,आशा प्रजापति,सोमती प्रजापति, नीता प्रजापति,द्रोप्ति प्रजापति,लता प्रजापति, राधेश्याम, रेखा प्रजापति,पूजा प्रजापति, बबली प्रजापति, हरवती प्रजापति,राधेश्याम प्रजापति,रवि प्रजापति,वंश प्रजापति, शोरन प्रजापति,प्रियंका,सचिन प्रजापति

Related Articles

Back to top button