Homeदेहरादून

प्रजापति समाज का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं लेकर, उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से मिला।

देहरादून   ( राजेश प्रजापति )

देहरादून में प्रजापति समाज का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं लेकर, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से मिला।

जिसमें समाज की कई गंभीर समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष जी को अवगत कराया। श्री महेंद्र भट्ट जी से काफी सकारात्मक चर्चा हुई और उन्होंने आश्वासन भी दिया कि शीघ्र ही आपकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

अपनी पारंपरिक कर को दर्शाते हुए साथ में मिट्टी के बर्तन भी उपहार में दिए!

प्रतिनिधि मंडल  में रानीपुर विधानसभा के विधायक श्री आदेश चौहान जी, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राममुनि जी महाराज, उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गोला जी, सतीश आर्य जी, पवनदीप प्रजापति जी, एडवोकेट विनोद प्रजापति जी, राजाराम प्रजापति जी, सोम प्रकाश प्रजापति जी, राजकुमार प्रजापति जी, अरूण कुमार प्रजापति जी, प्रदीप वर्मा जी, सुनील प्रजापति जी, विनोद प्रजापति जी, विवेक प्रजापति जी, ओमप्रकाश प्रजापति जी, संदीप सिंघानिया जी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button