Homeमुजफ्फरनगर

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल का पुलिस अधीक्षक नगर जनपद अलीगढ़ के पद पर स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में किया गया विदाई समारोह का आयोजन।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल का मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक नगर जनपद अलीगढ़ के पद पर स्थानान्तरण होने पर रिजर्व पुलिस लाईन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल को फूल माला पहनाकर, स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया तथा भविष्य में ऐसे ही अपने कार्यों से पुलिस विभाग की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी गयी। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिकारीगण के परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल को फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button