Homeलालकुआं

लालकुआँ में गैस संकट पर फूटा गुस्सा” उपभोक्ताओं का हंगामा, कालाबाजारी के आरोप”दिया धरना। 

लालकुआँ

रिपोर्टर , मजहिर खान

-लालकुआँ क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने अब उग्र रूप ले लिया है। रविवार तक धैर्य बनाए बैठे उपभोक्ताओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा, जब उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिले। नाराज लोगों ने गैस गोदाम के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने का नेतृत्व कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में जानबूझकर गैस की आपूर्ति बाधित की जा रही है और कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे, जबकि कुछ लोगों को ऊंचे दामों पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

इस बीच पूर्ति निरीक्षक ने स्थिति पर सफाई देते हुए कहा कि गैस वितरण रोस्टर प्रणाली के तहत घर-घर आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

वही प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने प्रशासन और गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सवाल उठता है आखिर कब खत्म होगी आम जनता की ये परेशानी? प्रशासन कब लेगा ठोस कदम।

 

Related Articles

Back to top button