Homeहरिद्वार

नगर आयुक्त द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के क्रम में समीक्षा बैठक की गई आयोजित ।

हरिद्वार  17 अप्रैल 2025

नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के क्रम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान समस्त वार्डों में सफाई व्यवस्था के संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षकों के साथ विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया—

घाटों पर कार्यरत कर्मचारियों की संख्या 100 से बढ़ाकर 130 किए जाने के निर्देश दिए गए।

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करने वाली कंपनियों को वाहनों की संख्या बढ़ाने हेतु नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए।

रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर नए टिपरों के माध्यम से कूड़ा निस्तारण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए।

डोर-टू-डोर एजेंसियों को उनके ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों को ढककर संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए।

समस्त वाहनों का VLTS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए।

डोर-टू-डोर एजेंसियों को उनके सभी वाहनों पर पेंटिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए।

MRF सेंटर संचालन हेतु निविदाएं आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए गए।

सभी सफाई निरीक्षकों को एंटी लिटरिंग एवं स्पिटिंग एक्ट के अंतर्गत प्रतिदिन न्यूनतम 10 चालान किए जाने तथा उसकी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

एजेंसियों को उनके ड्राइवर एवं हेल्पर के मोबाइल नंबर वाहन पर अंकित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, श्री श्रीकांत, श्री विकास चौधरी, श्री सुनील कुमार, श्री अर्जुन सिंह, श्री विकास चाचर, श्री मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल, श्री सुरेंद्र कुमार, SBM कंसल्टेंट श्री मनीष दुबे तथा डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button