एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

लोकपर्व हरेला के अवसर पर देहरादून के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने फलदार एवं शहतूत जैसे उपयोगी पौधों का किया रोपण, पर्यावरण के संरक्षण के लिए उनके संवर्धन का भी दिलाया संकल्प।

देहरादून 16 जुलाई।

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोकपर्व हरेला के अवसर पर देहरादून में विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

हरेला पर्व के तहत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रेमनगर स्थित रेशम निदेशालय में शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सिनौला में वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम बोहरा के आवासीय परिसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया।

 

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला हरियाली, नई ऋतु, समृद्धि, कृषि, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला लोकपर्व है। मान्यता है कि हरेला जितना अच्छा होगा, किसानों की फसल भी उतनी ही बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में हरेला पूजन के बाद पौधारोपण करना उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा रही है। एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान है का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विभिन्न संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन की सहभागिता से बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।

इस अवसर पर दायित्व धारी ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग संध्या थापा, अनुराग सिंह, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, रेशम निदेशक प्रदीप सिंह, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button