आस्थालालकुआं

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

लालकुआं

श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर, इंद्रानगर द्वितीय में आयोजित श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से किया गया। प्रातः गणेश पूजन के उपरांत कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो विभिन्न गांवों से होकर लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दोपहर बाद मंदिर प्रांगण में पहुंची। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कलश यात्रा में सिर पर कलश धारण किए सैकड़ों महिलाएं तथा उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में देवी भागवत कथा का प्रवचन प्रारंभ हुआ, जो आगामी 14 फरवरी तक चलेगा। कथा व्यास पंडित मनोज कृष्ण जोशी ने प्रवचनों में देवी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि देवी की कृपा से ही सृष्टि का नियमबद्ध सृजन होता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई प्रार्थना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। देवी का श्रद्धापूर्वक स्मरण करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है। उनके भावपूर्ण वृतांत सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में मुख्य यजमान गोकुलानंद उपाध्याय, समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, चंद्रशेखर कर्नाटक, चेतन पांडे, बीना जोशी, नंदन ऐरी, मनोज बसनायत, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, किसन, विपिन, सूर सिंह, पूरन नगरकोटी, कैलाश जोशी, सीमा रावत, बबीता बसनायत, सरिता गंगोला, देवकी गोस्वामी, माया उपाध्याय, पुष्पा भंडारी, गीता दानू, ईश्वर काला, धीरज कुंवर,भगवत डांगी, रमेश गोस्वामी, देव सिंह देवली, इंदर सिंह दानू, सागर शर्मा, पवन सनवाल,पंकज गोस्वामी,अमित दानू, विजय सामंत,भैरव दत्त नागिला, राधा वल्लभ पांडे,कैलाश ठाकुली, पुष्कर दानू, राजू भंडारी, लक्ष्मण भंडारी, जीवन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह फर्स्वाण, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

फोटो_ श्रीमद देवी भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकालती महिलाएं।

Related Articles

Back to top button